अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए 01 युवक गिरफ्तार,08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
(संवाददाता News Express 18)
बड़कोट । नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा उत्तरकाशी पुलिस को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है, उनके द्वारा सभी को नशे एवं अवैध शराब के तस्करों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किये हुये हैं। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट के पर्यवेक्षण एवं SHO बड़कोट संतोष सिंह कुंवर की देखरेख में बड़कोट पुलिस द्वारा आज 27.08.2023 को सटीक जानकारी जुटाते हुये *पालीगाड़ चेकपोस्ट पर बुलेरो पिकअप(UK 07CB 6492) से अवैध शराब की तस्करी करते हुए मनीष नेगी नामक युवक को गिरफ्तार किया गया, वाहन से 08 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वाहन को पुलिस द्वारा मौके पर सीज कर दिया गया है।
अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करने पर उक्त युवक के खिलाफ थाना बड़कोट पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 में मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
मनीष नेगी पुत्र बुद्धि सिंह निवासी हुडोली, थाना पुरोला, उत्तरकाशी उम्र- 23 वर्ष
बरामद माल-
08 पेटी (Soulmate blue) अंग्रेजी शराब (कीमत करीब 50,000 रु0)
पुलिस टीम
ASI कान्तिराम जोशी
कानि0 अजय सिंह सिंह।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)