त्रिवेणी घाट स्थित नाव घाट में अज्ञात लड़की का शव मिलने के संबंध में सूचना
(संवाददाता NewsExpress18)
ऋषिकेश। आज समय 12:30 बजे दोपहर कंट्रोल रूम ऋषिकेश द्वारा त्रिवेणी घाट चौकी को सूचना प्राप्त हुई की नाव घाट के पास गंगा नदी में एक लड़की का शव तैर रहा है।
जिस पर चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट द्वारा उक्त सूचना उच्च अधिकारी गणों को देकर जल पुलिस एवं कुंभ ड्यूटी में नियुक्त पुलिस व हमराह कर्मचारी गणों के साथ नाव घाट पर पहुंचे। जहां गंगा नदी में एक अज्ञात शव तैर रहा था।
जल पुलिस के कर्मचारी गणों की सहायता से तत्काल रेस्क्यू कर उक्त शव को नदी के किनारे लाकर अज्ञात शव की पहचान हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कुंभ पुलिस द्वारा पंचायत नामा की कार्यवाही कर शव को वास्ते पोस्टमार्टम हेतु एम्स अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया जा रहा है।
शव की शिनाख्त हो गई है।
ग्रुप के माध्यम से उक्त फोटो को आसपास के थाना क्षेत्रों में शेयर किया गया तो जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त लड़की 3 दिन पूर्व राम झूला पुल से नीचे कूद गई थी। जिसका बैग देखकर इसके परिवार जनों ने उक्त घटना की जानकारी राम झूला पुलिस चौकी में दी थी। जानकारी करने पर प्राप्त हुआ कि उक्त लड़की दून विहार कॉलोनी ढलवाला में अपने दीदी के जीजा के साथ निवास कर रही थी तथा किसी बात पर नाराज होकर उसने यह कदम उठाया था। थाना मुनिकीरेती के माध्यम से इसके परिवार जनों को सूचना दे दी गई है।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.in@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)