धान की फसल औसत आंकलन के लिए डीएम रुद्रप्रयाग ने किया यह काम सब देखते रह गए

(विकास गर्ग)

ऊखीमठ । विकास खंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत खेतों की मानक पैदावार के आंकलन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम गडमिल में फसल कटाई प्रयोग किया गया। ग्राम गड़मिल में कलम सिंह के खेत में धान की फसल के औसत आंकलन हेतु 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई, मण्डाई की गई जिसमे 05 किलो 100 ग्राम धान की फसल का उत्पादन हुआ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि फसल कटाई प्रयोग जिले में फसल कटाई से पूर्व फसल के औसत पैदावार के आंकलन के लिए किया जाता है। वर्ष में दो बार खरीफ व रबी की फसल में फसल कटाई का प्रयोग किया जाता हैं। किसी क्षेत्र में कितना उत्पादन होगा उसके लिए खेत का चयन किया जाता है। इससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही औसत पैदावार की गणना और नुकसान अथवा फसल खराब होने के आंकलन के लिए फसल कटाई का प्रयोग किया जाता हैं इसी के आधार पर फसल के नुकसान अथवा खराब होने पर बीमे के लाभ की गणना की जाती है।

इस अवसर पर प्रधान गड़मिल यशवंत सिंह बुटोला, सांख्यिकीय अधिकारी रंजीत शाह, अपर सांख्यकीय अधिकारी कुसुम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.in@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *