नरेंद्र मोदी सेना सभा देहरादून इकाई ने आयोजित किया होली मिलन कार्यक्रम,

नरेंद्र मोदी सेना सभा देहरादून इकाई ने आयोजित किया होली मिलन कार्यक्रम,

(संवाददाता News Express 18)

देहरादून। नरेंद्र मोदी सेना सभा देहरादून इकाई द्वारा शहर के स्थानीय रेस्टोरेंट में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने शिरकत की। उन्होंने इस अवसर बोलते हुवे कहा होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे, उत्साह, सोहार्द और एकता का पर्व है। जैसे कि हम सभी जानते हैं कि इस पर्व को हर साल बसंत ऋतु में फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

उन्होने कहा होली का पर्व न सिर्फ हमें अपने पुराने गले-शिकवे मिटाकर आपसी रिश्ते सुधारने का मौका देता है बल्कि हमें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का भी काम करता है। इस पर्व का सामाजिक सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व है।इस त्योहार से कई धार्मिक और पौराणिक कथाएं जुड़ी होने की वजह से इस पर्व से लोगों की काफी गहरी आस्था है।

मुख्य अतिथि विकास गर्ग ने आगे कहा रंगों के त्योहार से राधा-कृष्ण के पवित्र प्रेम और प्रह्लाद एवं होलिका की कथा सबसे प्रचलित है। जिसके मुताबिक हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रह्लाद को होलिका के साथ मारने की साजिश रची थी, जिसके बाद राक्षसनी होलिका वरदान में मिली अपनी चादर को लपेटकर भक्त प्रहलाद को गोद में लेकर जलती हुई आग में बैठ गई, जिसके बाद तूफान आने से उसकी चादर उड़ गई और भक्त प्रहलाद भगवान विष्णु के कृपा से बचे रहे, तभी से इस त्योहार को मनाए जाने की परंपरा चली आ रही है।

श्री गर्ग ने कहा इस त्योहार की तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरु हो जाती हैं। इस मौके पर घरों में गुजिया, गुलाब जामुन, मालपुआ जैसे पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं।

उन्होने कहा हालांकि, बदलते वक्त के साथ होली के त्योहार ने भी आधुनिकता का रुप ले लिया है। होली में अब फुहड़ता दिखाई देती है। वहीं आज युवा वर्ग के लिए होली के त्योहार को मनाने का मतलब मस्ती और नशाखोरी हो गया है।
इस मौके पर युवा शराब जैसे नशीले पदार्थों का सेवन कर महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हैं, जिससे इस त्योहार की गरिमा तो कम हो ही रही है, साथ ही नैतिकता का भी पतन हो रहा है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेंद्र मोदी सेना सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग मधु थापा ने होली पर्व की सभी उपस्थित अतिथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली वह त्यौहार है कि जब सब मिलकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं। अपनी पुरानी दुश्मनी छोड़कर गले लगाते हैं। बड़े से बड़े मनमुटाव भी इस त्यौहार में गले लगने के लिए मजबूर कर देते हैं।
उन्होने कहा इसके अलावा होली पर आयोजित इस तरह के कार्यक्रमों में लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशी व्यक्त करते हैं।

इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण मोघा, प्रदेश उपाध्यक्ष एनके गुप्ता,जिलाध्यक्ष करण सिंह रावत, जिला अध्यक्ष पछवा दून मनमीत सिंह एवं महानगर अध्यक्ष अमित साहनी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा मधु थापा,प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण मोघा,प्रदेश उपाध्यक्ष एनके गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनचंदा, जिलाध्यक्ष करण रावत, जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह, महानगर अध्यक्ष अमित साहनी, दीपक गुलानी, विवेक गुप्ता, अनिल मिनोचा, जे.आर शर्मा आदि सहित दर्जनों लोग मौजुद थे।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *