प्रदर्शनकारियों के मामले में राजनीति कर रही है कांग्रेस : भगत
(विकास गर्ग)
देहरादून । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस गैरसैण में प्रदर्शनकारीयों के मामले में भ्रम का वातावरण बनाकर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण मानती है और मुख्यमंत्री इस पर मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे चुके हैं। इससे दोषियों की पहिचान कर उन पर कार्यवाही होगी और किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि विगत माह में मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत की घोषणा में यह स्पष्ट है कि सभी ब्लाक मुख्यालयों पर जिन पर ट्रेफिक कम है, उनको डेढ़ लेन से जोड़ने एवं अधिक ट्रेफिक वाले जनपदों को डबल लेन से जोड़ा जाएगा। इसके बाद भी कांग्रेस इसे लेकर लॉगो के बीच भ्रामक प्रचार में जुटी है। उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है जिसमें हर क्षेत्र को आवश्यकतानुसार विकास कार्यों में प्राथमिकता मिली है। विपक्ष के मंसूबे पूरे नहीं होंगे क्योंकि जनता विकास चाह्ती है और यह भाजपा के रहते ही सम्भव है।
श्री भगत ने कहा कि कांग्रेस को विधानसभा सत्र के महत्वपूर्ण समय को ब्यर्थ की राजनीति में जाया नही करना चाहिए बेहतर होगा कि सत्र के बहुमूल्य समय का सदुपयोग कर प्रदेश के विकास के बारे में चर्चा करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जिस तरह से बात बेबात के मुद्दों पर राजनीति कर रही है उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस विधानसभा सत्र को लेकर कतई गंभीर नही है।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.in@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)