भाजपा प्रत्याशियों के चयन के लिए प्रत्येक विधानसभा सीट पर दो-दो पर्यवेक्षकों को भेजेगी पार्टी : प्रह्लाद जोशी

भाजपा प्रत्याशियों के चयन के लिए प्रत्येक विधानसभा सीट पर दो-दो पर्यवेक्षकों को भेजेगी पार्टी : प्रह्लाद जोशी

(विकास गर्ग)

देहरादून। भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों के चयन के लिए प्रत्येक विधानसभा सीट पर दो-दो पर्यवेक्षकों को भेजेगी। पर्यवेक्षकों से प्रत्येक सीट पर तीन से चार दावेदारों के नाम मांगे जाएंगे। इन दावेदारों में से प्रत्याशी तय किए जाएंगे। चुनाव प्रबंधन कमेटी और टोली बैठक में प्रदेश चुनाव प्रभारी जोशी ने कहा कि प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पर्यवेक्षक बनाया जाएगा।

भाजपा ने बिसात बिछानी शुरू की

भाजपा ने मिशन 2022 फतह के लिए बिसात बिछानी शुरू कर दी है। बुधवार को उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी अपने दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे हैं। देर शाम बलवीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में उन्होंने चुनाव कार्यालय, प्रचार सामग्री, हिसाब-किताब, पड़ोसी राज्यों से संपर्क और चार्ज शीट विभाग के प्रमुख व सह प्रमुखों के साथ चर्चा की। जोशी ने सभी कमेटियों के प्रमुखों को अपने-अपने काम में तेजी लाने और चुनाव प्रबंधन को बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम धामी ने किया स्वागत

चुनाव प्रभारी जोशी, सह प्रभारी लाकेट चटर्जी व आरपी बुधवार दोपहर बाद देहरादून पहुंचे। अपराह्न सवा चार बजे वे न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सीएम पुष्कर धामी ने उनका स्वागत किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में लगभग एक घंटे तक चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सीएम को सुझाव दिया है कि जो भी योजनाएं शुरू की जानी हैं, उनमें तेजी लाई जाए। यहां प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार भी थे।

मिशन 2022 पर आज चर्चा

चुनाव प्रभारी जोशी गुरुवार को विजन 2022 पर चर्चा के लिए घोषणा पत्र कमेटी के प्रमुख व सह प्रमुखों के साथ चर्चा करेंगे। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार अहम मुद्दे रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2017 के विस चुनाव से पहले पार्टी ने उत्तराखंड के विकास के लिए जो दृष्टिपत्र जारी किया था, उसमें से कितने वादे पूरे हुए हैं। इनका भी हिसाब जनता के समक्ष रखा जाएगा। अगले तीन साल में उत्तराखंड को नंबर वन स्टेट बनाने के संकल्प को शामिल जाएगा।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *