अपने ही कार्यक्रम में बेगानी सी नजर आई नगर आयुक्त, गांधी पार्क में सौन्दर्य एवं सुविधाओं मैं हुआ विस्तार

अपने ही कार्यक्रम में बेगानी सी नजर आई नगर आयुक्त, गांधी पार्क में सौन्दर्य एवं सुविधाओं मैं हुआ विस्तार

देहरादून। देहरादून नगर क्षेत्र उत्तराखण्ड की राजधानी होने के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। इसी क्रम में माननीय महापौर महोदय एवं नगर आयुक्त द्वारा 58,952 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैले गांधी पार्क, जिसे देहरादून का हृदय भी कहा जाता है, के सौंदर्यीकरण एवं हरित स्थल के रूप में विकसित करने हेतु निर्देशित किया गया था। इस कार्य में समय-समय पर क्षेत्रीय पार्षद रोहन चंदेल द्वारा भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

महापौर एवं नगर आयुक्त के निर्देशानुसार गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण तथा हरित स्थल के विकास का कार्य कराया गया। इसके अंतर्गत पार्क की लेवलिंग कर ग्रीन स्पेस का विकास, वृक्षारोपण, प्रसिद्ध गौरा देवी जी के तर्ज पर “वृक्ष बचाओ अभियान” की झांकी, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती कलाकृतियाँ, सेंट्रल एवेन्यू, बांस से निर्मित स्ट्रक्चर, मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण, डेकोरेटिव लाइटिंग, परगोला, सेल्फी प्वाइंट तथा वेस्ट टू वंडर से निर्मित वस्तुओं के माध्यम से पार्क को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया।

उक्त कार्यों का लोकार्पण महापौर के करकमलों द्वारा तथा क्षेत्रीय पार्षद रोहन चंदेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न किया गया।

आपको बता दें कार्यक्रम के दौरान महापौर सौरभ थपलियाल और क्षेत्रीय पार्षद रोहन चंदेल तो तो गांधी पार्क के सौंदर्य करण के दौरान फीता काटते हुए नजर आ रहे हैं वहीं नगर निगम की आयुक्त है जो आईएएस अधिकारी है और नगर निगम की सर्वे सर्वा भी है उनको साइड लाइन कर दिया गया फोटो में साफ नजर आ रहा है। सफाई है अपने ही कार्यक्रम में नगर आयुक्त बेगानी सी नजर आ रही है।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त महोदय, लेफ्टिनेंट कर्नल श्री हेमंत गंभीर (127 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इकोलॉजिकल, गढ़वाल राइफल्स), सहायक नगर आयुक्त श्री राजबीर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता श्री रजित कोटियाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *