अभियोगों से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों का विवरण निर्धारित प्रारुप में विस्तृत रुप से अपलोड किया जाए : आईजी गढ़वाल

देहरादून । राजीव स्वरुप पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा परिक्षेत्र के समस्त जनपदों के CCTNS नोडल अधिकारी/समस्त थाना प्रभारियों की विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न पोर्टल में की जाने वाली कार्यवाही की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा परिक्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी को स्वंय अपने निकट पर्यवेक्षण में CCTNS पोर्टल में की जाने वाली समस्त कार्यवाही नियमित एवं निर्धारित रुप से अपडेट करवाने हेतु निर्देश दिये गये। पोर्टल पर अज्ञात/गुमशुदा व्यक्तियों/सम्पत्ति का विवरण स्पष्ट रुप सें भरा जाए जिससे सम्बन्धित की पहचान करने में सहायता मिल सके।

अभियोगों से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों का विवरण निर्धारित प्रारुप में विस्तृत रुप से अपलोड किया जाए। सम्बन्धित पोर्टल के माध्यम से साक्ष्य संकलन कर अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया। पोर्टल पर गिरफ्तार अभियुक्तों, अज्ञात शवों, सजायाफ्ता अभियुक्तों के फिंगर प्रिंट/चांस प्रिंट नियमानुसार अपलोड किये जायें।

उपरोक्त के अतिरिक्त वर्तमान समय में प्रचलित अभियान को अमल में लाते हुए CCTNS के समस्त फार्म में शत-प्रतिशत डाटा अंकन करने के साथ-साथ CM HELPLINE में प्राप्त हो रही शिकायतों का भी समयबद्ध निस्तारण करने हेतु निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *