उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने में मीडिया की भूमिका अहम : अजेय

उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने में मीडिया की भूमिका अहम : अजेय

(विकास गर्ग)
देहरादून । भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय जी ने कहा कि बेहतर तरीके से पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुचाने में मीडिया की अहम भूमिका होती है और इससे सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँँचती है जिससे उन्हें लाभ मिल सके। उन्होंने कहा इस वक्त जनता के बीच एक वातावरण का निर्माण हो चुका हैं कि भाजपा सत्ता में पुनः वापसी कर रही हैं।

मीडिया से जुड़े सभी कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों व पार्टी की रीती नीतियों का प्रचार प्रसार में जुट जाए। इससे संगठन को और मजबूती मिलेंगी।

इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता व राष्ट्रीय पैन्लिस्ट राजीव जेटली व राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा भी बैठक में भागेदारी की। इस अवसर पर उन्होंने जरूरी टिप्स भी दिए।
श्री जेटली ने कहा की किसी भी घटना की प्रतिक्रिया तुरंत और सटीक दी जाय ताकि जनता के बीच पार्टी व सरकार के प्रति विश्वास कायम हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से साझा विचार के साथ सबको साथ लेकर एकजुटता से चुनाव के इस महासमर मैं जुटने का आह्वाहन किया।

उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा विपक्ष अपने दल की नहीं बल्कि अपनी लड़ाई अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहा हैं।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डा- देवेन्द्र भसीन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रवक्ता विनय गोयल, विनोद सुयाल, शादाब शम्स, विपिन कैंथुरा,नवीन ठाकुर, सह प्रभारी, कमलेश उनियाल, सुनील सैनी, संजीव वर्मा, राजीव तलवार , शेखर वर्मा, पूर्व मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय सरकार के सोशल मीडिया प्रभारी परितोष सेठ, परितोष बंगवाल सहित अन्य मीडिया विभाग के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे ।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *