एक अभियुक्त को स्कूटी सहित अवैध शराब की तस्करी करते हुए दबोचा

एक अभियुक्त को स्कूटी सहित अवैध शराब की तस्करी करते हुए दबोचा

रानीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा संचालित अभियान के अनुपालन में दिनांक 02.10.2025 को कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब की बिक्री/तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति राहुल पुत्र गुड्डू निवासी रविन्द्र का मकान, सलेमपुर रानीपुर, हरिद्वार को सलेमपुर चौक से हिरासत में लिया।

कब्जे से एक स्कूटी जुपीटर (UP 14 CS 7568) एवं कुल 45 टेट्रा पैक देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद किए गए।

कोतवाली रानीपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 408/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नाम पता
राहुल पुत्र गुड्डू निवासी रविन्द्र का मकान, सलेमपुर रानीपुर, हरिद्वार

बरामदगी –

  1. कुल 45 टेट्रा पैक देशी शराब (माल्टा मार्का)
  2. एक अदद स्कूटी जुपीटर संख्या UP 14 CS 7568

पुलिस टीम –

  1. कानि0 गम्भीर तोमर
  2. कानि0 करम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *