(विकास गर्ग)
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजधानी देहरादून में चुनावी शंखनाद करेंगे। मिशन 2022 की शुरुआत को सुविचारित रणनीति के तहत भाजपा के चुनावी चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह की जनसभा के लिए देहरादून को चुना गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उत्तराखंड के देहरादून से चुनावी शंखनाद की जानकारी जब से कॉन्ग्रेस को लगी है तभी से उनमें एक अलग से ही खलबली मची हुई है। इसी के जरिये पार्टी गढ़वाल मंडल की 41 विधानसभा सीटों तक सीधी पहुंच बना सकती है।
चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना लांच कर पार्टी आधी आबादी, यानी महिला मतदाताओं को साधने का कार्ड भी चलने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की क्लास को भाजपा ने कसी कमर पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 57 सीटों पर जीत दर्ज कर एतिहासिक प्रदर्शन किया था। पार्टी का यही प्रदर्शन अब उसके लिए चुनावी कसौटी बन गया है। खासकर इसलिए भी, क्योंकि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद अब तक हुए चार विधानसभा चुनाव में कोई भी पार्टी लगातार दो बार सत्ता तक नहीं पहुंच पाई है।
भाजपा सांगठनिक मोर्चे पर तो प्रतिद्वंद्वियों पर भारी है ही, चुनावी तैयारियों के लिहाज से भी विपक्ष कांग्रेस समेत सभी पार्टियों पर बढ़त बनाए हुए है। अब केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रमों को लेकर भी भाजपा आगे दिख रही है। सरकार शनिवार को होने वाली शाह की जनसभा यूं तो देहरादून जिले की धर्मपुर सीट के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, मगर लक्ष्य इसके माध्यम से पूरे गढ़वाल मंडल पर असर डालने का है। गढ़वाल मंडल के सात जिलों में कुल 41 विधानसभा सीटें हैं।
विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले हो रही इस जनसभा से संकेत काफी कुछ साफ हो जाएंगे कि भाजपा की भविष्य की रणनीति क्या रहेगी।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
