(विकास गर्ग)
चमोली । जल शक्ति अभियान के तहत नेहरू युवा केन्द्र संगठन एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से गांव क्षेत्रों में 31 मार्च 2021 तक ‘‘कैच द रेन’’ हेतु व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसका मकसद बारिश के पानी को संग्रहित करने के लिए जल संचयन संरचना का निर्माण करना है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मंगलवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जल शक्ति अभियान के तहत ‘‘कैच द रेन’’ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने नेहरू युवा संगठन के वाॅलिंटियर को पृथ्वी पर जल संरक्षण एवं उसका विवेकपूर्ण उपयोग करने हेतु शपथ दिलाते हुए राष्ट्रीय जल शक्ति अभियान के ई-पोस्टर भी लाॅन्च किए। जल शक्ति अभियान के तहत नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से जिले के 50 गांवों में युवा संगठनों के सहयोग से जल संरक्षण पर कार्य किया जाएगा।
जल शक्ति अभियान के तहत वर्षा जल संचय हेतु जिलाधिकारी ने नेहरू युवा केन्द्र के वाॅलिंटियर को विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करने पर जोर दिया। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए गांव में किसी एक घर को माॅडल के रूप में तैयार करने की बात कही ताकि अन्य लोग भी इससे प्रेरित होकर जल संचय पर कार्य कर सके। वही उन्होंने कहा कि जल संचय करना ही पर्याप्त नही है बल्कि इसकी गुणवत्ता का भी ख्याल रखा जाए।
जिससे संचित जल को उपयोग में लाया जा सके। उन्होंने जल संचय टैंकों से समय समय पर सिल्ट हटाने, पारम्परिक जलस्रोतों, नौले, धारों की मरम्मत एवं साफ सफाई रखने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि गैरसैंण में मोथूगाढ नदी को पुर्नजीवित करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए गए है और इसका जल स्तर भी बढा है। मोथूगाढ नदी को सदानीरा रखने के लिए यहाॅ पर लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करें।
जल संरक्षण के अतिरिक्त जिलाधिकारी ने नेहरू युवा केन्द्र के वाॅलिंटियर को गांव क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कर गरीब व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी पहुॅचाने और युवाओं की सुविधा के लिए न्याय पंचायतों में लाइब्रेरी का संचालन भी शुरू करने पर जोर दिया। कहा कि इसके लिए अगर धनराशि की आवश्यकता होगी तो वो भी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव क्षेत्रों में जिन स्कूलों में अध्यापकों की कमी है और वहाॅ पर नेहरू युवा केन्द्र का योग्य वालिंटियर है तो वो स्कूल में बच्चों को पढा भी सकते है।
जिलाधिकारी ने नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से जिले में किए गए अच्छे कार्य को संकलित करने के भी निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। इसलिए नेहरू युवा केन्द्र के वालिंटियर गांव में युवाओं के साथ मिलकर कार्य करें और आसपास जो भी प्राकृतिक संशाधन है उनको संरक्षित रखे। कोविड के कारण गांव लौटे प्रवासियों को भी युवा केन्द्र में शामिल करते हुए कार्य करें। साथ ही जल शक्ति अभियान के समकक्ष सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल-जीवन मिशन कार्यक्रम के बारे में भी बताएं।
इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी ने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत जिले में वाॅलिंटियर के माध्यम से 50 गांवों में जल संरक्षण पर कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक अरविंद सिंह, डीपीओ नमामि गंगे देवेन्द्र सिंह दानू, जिले के सभी ब्लाकों के वाॅलिटियरर्स एवं यूथ क्लब के कार्यकर्ता मौजूद थे।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.in@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
