टिहरी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 6 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

टिहरी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 6 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के निर्देशन व पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कीर्तिनगर द्वारा थाना स्तर पर निरोधात्मक कार्यवाही के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 20.11.2023 को कोतवाली कीर्ति नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर राणा भोजनालय के बाहर (सड़क किनारे) मलेथा कीर्ति नगर से सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली कीर्ति नगर थाने पर अभियोग दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-

1-रविंद्र सिंह S/0 खेम सिंह
2-धनवीर s/0 हरदेव सिंह
3-जयवीर राणा s/o स्वर्गीय बख्तावर सिंह
4-हरीश भट्ट s/o सुरेंद्र भट्ट
5-रविंद्र बिष्टs/0 स्वर्गीय कलम सिंह उपरोक्त सभी निवासीगण मलेथा कीर्ति नगर टिहरी गढ़वाल।
6-जगमोहन s/o स्वर्गीय शिव सिंह निवासी तलियामंडल कीर्ति नगर टिहरी गढ़वाल।

बरामदगी का विवरण:-

एक ताश की गड्ड़ी (52 पत्ते) मय फड़ हेतु प्रयुक्त चादर तथा नगद धनराशि रुपए -60150।

गठित पुलिस टीम का विवरण-

(1)-वरि0 उप निरीक्षक कुंवर राम आर्य
(2)-अ0उ0नि0 भगवती प्रसाद बहुगुणा
(3)-हे0कानि0 ना0पु0 नरेश राजवंशी ,
(4) का0 प्रवेश पालीवाल
(5) होमगार्ड ज्ञानी
(6) होमगार्ड आलम सिंह
(7) होमगार्ड मातवर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *