ट्रेडिंग में इन्वेस्ट कराने के नाम पर 37.50 लाख/- रूपये की धोखाधड़ी

अयोध्या।शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट कराने के नाम पर आवेदक के साथ हुई 37.50 लाख/- रूपये की धोखाधड़ी में से 600000/- (छः लाख ) रूपये वापस कराया गये एवं अपराध से सम्बन्धित 10 लाख रुपये होल्ड कराये गये जिन्हे मा0न्यायालय से आदेश कराकर शीघ्र आवेदक के पक्ष में वापस कराये जा रहे हैं

शेयर ट्रेडिंग के लिए इन्वेस्ट कराने के नाम से आवेदक के साथ 37.50 लाख रुपये की साइबर ठगी दिनांक 01.08.2025 से दिनाकं 12.08.2025 के मध्य की गयी थी । जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया , जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या के दिशा निर्देशन में , पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल थाना साइबर क्राइम जनपद अयोध्या के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम जनपद अयोध्या के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम जनपद अयोध्या द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए विभिन्न बैंक खातों में आवेदक के साथ हुई ठगी की धनराशि में से 06 लाख रुपये आवेदक के बैंक खाते में वापस कराये गये एवं 10 लाख रुपये साइबर ठगों के विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराये गये । जिन्हे आवेदक के पक्ष में वापस कराये जाने हेतु रिपोर्ट मा0न्यायालय प्रेषित की गयी है । पुलिस कार्यवाही से प्रसन्न होकर आवेदक ने थाना साइबर क्राइम जनपद अयोध्या की भूरि भूरि प्रशंसा किया ।

लविवरण पुलिस टीम

  1. मो0 अरशद, प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम जनपद अयोध्या
  2. कां0 पवन कुमार त्रिपाठी
  3. कां गौरव चारग

अपील

अयोध्या पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे साइबर अपराधों से सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर विश्वास न करें और धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद अयोध्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *