ढाई लाख गांव में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक स्वच्छ भारत अभियान
(विकास गर्ग)
देहरादून । युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में देश के सभी 744 जनपदों के ढाई लाख गांव में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत देश भर से 75 लाख अवशिष्ट मुख्यतः प्लास्टिक अवशिष्ट/ कचरा संग्रह एवं निपटान किया जाएगा।
इसी परिपेक्ष्य में आज परियोजना प्रबंधक डीआरडीए विक्रम सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक पूरे जनपद में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत प्रत्येक गांव से प्लास्टिक अवशिष्ट का संग्रहण कर उसका निपटान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सपूर्ण जनपद को 11000 हजार किलो प्लास्टिक संग्रहण एवं उसके निपटान का लक्ष्य दिया गया है।
उन्होंने नगर निगम सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ इस कार्य में प्रतिभाग करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन एकत्रित किए गए प्लास्टिक /कचरा का संग्रहण एवं निस्तारण का पूर्ण टाटा बनाते हुए साझा किया जाए। उन्होनंे कहा कि एकत्रित होने वाले प्लास्टिक को नगर निगम द्वारा बनाए गए प्लास्टिक संग्रहण में ही संग्रहित किया जाएं। उन्होंने इस कार्य में विभिन्न संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों से प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने तथा इस हेतु जनमानस को भी जागरुक करने के लिए सहयोग की अपेक्षा की।
उन्होंने कहा कि चिह्नित किये गये हैं, हाॅट-स्पाॅट एरिया में पर्यटन स्थल, शैक्षणिक संस्थान, बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, राष्ट्रीय राजमार्ग के आस-पास के क्षेत्र एवं प्रमुख स्थल है, जिनमें अभियान चलाया जाना है इसके अतिरिक्त काॅलोनियों, मौहल्लों में भी प्रभावी अभियान चलाये जाना है जिसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से जनपद को प्लास्टिक मुक्त करने में अपना योगदान दें।
वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला युवा अधिकारी नेहरु युवा केन्द्र श्रीमती एम टोलिया, जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाई, नगर निगम से डाॅ0 आर के सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी जे एस चैहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)