दरोगा और कांस्टेबल भर्ती की आयु सीमा बदली, एकीकृत नियमावलियां लागू, जानें क्या हुए नए बदलाव

देहरादून। कांस्टेबल पुलिस, पीएसी, आईआरबी, अग्निशामक, बंदीरक्षक, वन आरक्षी, आबकारी सिपाही, प्रवर्तन सिपाही, सचिवालय-विधानसभा में रक्षकों की भर्ती भी अब एक ही परीक्षा से होगी। अभी तक इनकी अलग-अलग परीक्षाएं होती थीं। दरोगा भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष थी जो अब 21 से 35 वर्ष कर दी गई है। कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 22 साल थी, जो बढ़ाकर 18 से 25 साल कर दी गई है।

राज्य के युवाओं के हितों व सुविधा का ध्यान रखते हुए विभिन्न विभागों में वर्दीधारी उप निरीक्षक एवं सिपाही के पदों पर एकीकृत भर्ती की व्यवस्था एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप वर्दीधारी पदों के लिए तैयार की गई नई नियमावलियां युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती के अवसर प्रदान करने के साथ ही राज्य की सुरक्षा और सेवा व्यवस्था को भी और अधिक सशक्त बनाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *