नगर निगम की जमीन कब जाने का प्रयास, नगर निगम में हटाया अतिक्रमण

देहरादून। नगर निगम देहरादून की सहस्रधारा रोड के समीप कूडा ग्राउंड की भूमि पर अज्ञात द्वारा नगर निगम की भूमि खुर्द बुर्द किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।

मौके पर नगर निगम की टीम द्वारा नगर आयुक्त के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया जिसमें वहां पर भूमि खुर्द- बुर्द दिखाई दी तथा एक बोर्ड लगा हुआ था जिसमें उक्त संपत्ति भूपसिंह की है लिखा था।

नगर निगम द्वारा उक्त बोर्ड हटाया गया तथा अतिक्रमण रोके जाने हेतु सम्बंधित के विरुद्ध मयूर विहार चौकी में रमेश सिंह रावत सहायक नगर आयुक्त द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। अतिक्रमणरोधी टीम में निरीक्षक विनोद नवानी ,कर अधीक्षक पूनम रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *