पैतृक सम्पति में खातेदार बनाना महिलाओ के लिए ऐतिहासिक निर्णय : भगत
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पैतृक सम्पति में महिलाओं को सह खातेदार बनाना ऐतिहासिक निर्णय है और इससे महिलाओंं को निश्चित रूप से सुरक्षा कवच मिलेगा।
भाजपा अध्यक्ष श्री भगत ने कहा कि परित्यक्त और संतान विहीन महिलाओंं को भी संपत्ति में अधिकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से नारी शक्ति का सम्मान करती रही है और महिलाओंं की सामाजिक सुरक्षा और सामजिक भागेदारी के प्रति सचेत रहती है।
श्री भगत ने कहा कि आज पंचायतों में महिलाओंं को 50 प्रतिशत आरक्षण भाजपा सरकार की देन है।
श्री भगत ने कहा कि त्रिवेंन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के विकास के लिए लिया गया ये निर्णय महिलाओं को स्वालंबी बनाने के साथ उनके विकास के लिए हर क्षेत्र में निर्णायक सिद्ध होगा इससे महिलाओं के स्वरोजगार के लिए स्वरोजगार के द्वार भी खुलेंगे।
सर भगत ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण व उनके विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाए चल रही है। महिलाओंं की आर्थिक उन्नति एव सम्मान के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और अभी कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले पुर्ववर्ती सरकारो में महिलाओंं को महज वोट बैंक के रूप में उपयोग किया,जबकि भाजपा ने महिला सम्मान के लिए नई नजीर पेश की।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.in@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)