फ़कोट में हुई ट्रक दुर्घटना में घायलों का हाल जानने हॉस्पिटल में पहुंचे SSP टिहरी।
टिहरी। फ़कोट _तछला के बीच यात्रियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया था।
घटना की सूचना मिलते ही SSP टिहरी आयुष अग्रवाल घटना स्थल की ओर रवाना हुए। एवं राहत बचाव में लगी पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Ssp के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और प्रभारी निरीक्षक नरेंद्रनगर संजय मिश्रा को घायलों की हर संभव मदद के लिए कहा गया।
इसके उपरांत महोदय के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद नरेन्द नगर एवं स्वास्थ्य केंद्र फ़कोट में जाकर घायलों का हाल चाल पूछा गया ।
और अधिक चोटिल हुए यात्रियों को AIIMS ऋषिकेश के लिए रवाना किया।
ये सभी यात्री बुलंद शहर सिकंदराबाद के रहने वाले थे जो कांवड़ में भंडारा लगाने हर्षिल उत्तरकाशी जा रहे थे।
इनके ट्रक में 21 लोग सवार थे ।
जिनमें से 18 चोटिल हुए है एवं 03 की मृत्यु हुई है।
इस अवसर पर एडिशनल एसपी जे 0आर0 जोशी भी मौजूद रहे।
