बायला के पास बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी,13 की मौत,2 घायल

बायला के पास बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी,13 की मौत,2 घायल

(विकास गर्ग)

चकरोता। प्रात: समय करीब: 08:15 बजे थाना चकराता को आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चकराता- त्यूणी मार्ग पर राजस्व क्षेत्र ग्राम बायला के पास एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर थाना चकराता से पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। उक्त बुलेरो वाहन में कुल 15 सवारियां सवार थी, जिनमें से 13 सवारियों की मौके पर मृत्यु हो गयी तथा दो घायलो को रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू कर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वाहन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन ग्राम बायला से विकासनगर के लिये प्रात: 08: 00 बजे निकला था तथा गांव से आगे लगभग 100 मीटर की दूरी पर उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के कारणो की जांच की जा रही है।

नाम/पता मृतक

01: मातबर सिंह पुत्र स्व0 भगत सिहं निवासी ग्रा0 बायला, चकराता देहरादून उम्र 48 वर्ष
02: रेखा चौहान, पत्नी मातबर सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र 30 वर्ष
03: कु0 तानिया, पुत्री मातबर सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 11 वर्ष
04: कु0 ईशा चौहान, पुत्री गजेन्द्र सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 18 वर्ष
05: कु0 काजल पुत्री जगतू सिंह निवासी उपरोक्त उम्र: 15 वर्ष
06: जयपाल सिंह पुत्र भाउ सिहं निवासी उपरोक्त उम्र: 40 वर्ष
07: साधु राम पुत्र गुलाब सिहं निवासी: उपरोक्त उम्र: 60 वर्ष
08: कु0अजंली पुत्री जयपाल सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 13 वर्ष
09: दान सिहं पुत्र रत्तू सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 60 वर्ष
10: रतन सिंह पुत्र रति राम निवासी: उपरोक्त उम्र: 50 वर्ष
11: नरेन्द्र सिंह पुत्र भाउ सिह निवासी: उपरोक्त उम्र: 35 वर्ष
12: जीतू राम पुत्र फेतिया निवासी: ग्रा0 मलेथा चकराता उम्र: 34 वर्ष
13: हरि राम पुत्र देवी राम निवासी: ग्रा0 खडका सिरमौर उम्र: 52 वर्ष

नाम/पता घायल

01: ऋतिक पुत्र इन्द्र सिंह निवासी ग्रा0 बायला चकराता उम्र: 06 वर्ष
02: गजेन्द्र तोमर पुत्र दल सिंह निवासी ग्रा0 पिथुवा चकराता उम्र: 29 वर्ष

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *