ब्रेकिंग : एसटीएफ ने साईबर ठगो द्वारा ठगे दो लाख 20 हजार की धनराशि करायी वापस

(संवाददाता NewsExpress18)

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया

साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा साईबर ठगो द्वारा ठगी रुपये 2,20,000 (दो लाख 20 हजार) की धनराशि करायी वापस ।

1- माजरा थाना पटेलनगर जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा थाना साईबर क्राईम पुलिस देहरादून पर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनके क्रेडिट कार्ड से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 01 लाख रुपये ऑनलाईन निकासी कर ली गयी है । उक्त प्रार्थना पत्र पर साईबर थाने से उप निरीक्षक राजेश ध्यानी द्वारा शिकायतकर्ता से प्राप्त जानकारी के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुये मोबिक्विक कम्पनी से पत्राचार कर उक्त धनराशि वापस करने हेतु कहा गया, जिस पर मोबिक्विक द्वारा प्रश्नगत ट्रांजेक्शन को निरस्त कर आवेदक की सम्पूर्ण धनराशि रूपये 1,00,000/- (एक लाख) वापस करवायी गयी हैं। शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की गयी ।

2- बल्लुबरु थाना बसंतविहार जनपद देहरादून व्यक्ति द्वारा थाना साईबर क्राईम पुलिस देहरादून पर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उन्हे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर स्वयं को क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेन्ट से बताया गया, तथा क्रेडिट कार्ड का पिन जेनरेट करने की प्रक्रियां के दौरान उनका क्रेडिट कार्ड नम्बर एवं ओटीपी प्राप्त कर उनके क्रेडिट कार्ड से 1,20,000/- (एक लाख बीस हजार) रुपये की ऑनलाईन निकासी कर ली गयी है । उक्त प्रार्थना पत्र पर साईबर थाने से उप निरीक्षक प्रतिभा एवं कानि0 पवन कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित वॉलेट CASH FREE & EASH BUZZ से सम्पर्क कर प्रश्नगत ट्रांजेक्शन को निरस्त कराते हुये आवेदक की सम्पूर्ण धनराशि रूपये 1,20,000/- (एक लाख बीस हजार) वापस करवाये गये हैं। शिकायतकर्ता द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून की कार्यवाही से संतुष्ट होकर आभार प्रकट किया गया ।

3- महितनगर थाना बसंतविहार जनपद देहरादून निवासी महिला द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड़ में प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्ति मेरे बेटे व बेटी को विभिन्न नम्बरो से कॉल व मैसेज कर परेशान कर रहा है तथा मेरे बेटे की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगो को अश्लील मैसेज कर रहा है । प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

साईबर सुरक्षा टिप

किसी अंजान व्यक्ति के बहकावे मे आकर Any Desk, Quick Support आदि Remote Access app डाउनलोड न करें ।

KYC अपडेट/मोबाईल नम्बर बंद होने सम्बन्धी मैसेज/फोन कॉल आने पर अपनी व्यक्तिगत/बैंक सम्बन्धी जानकारी शेयर न करें ।

ध्यान रखे कि अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये किसी भी पेमेन्ट गेटवे /वॉलेट/मोबाईल एप्लीकेशन पर धनराशि प्राप्त करने हेतु कभी भी न तो QR कोड स्कैन करें, और न ही UPI पिन डालें ऐसा करने से हमेशा धनराशि आपके खाते से ही डेबिट होगी ।

किसी अजनबी या किसी ऐसे व्यक्ति से प्राप्त संदेश का जवाब न दें जिसे आप नहीं जानते हैं।

कस्टमर केयर से बताकर फोन करने वाले व्यक्ति की बातो में न आये और न ही उसे अपने वॉलेट/बैक सम्बन्धी को जानकारी साझा करें ।

कृपया गूगल या अन्य किसी सर्च इंजन पर किसी कम्पनी / बैंक का कस्टूमर केयर नम्बर न ढूंढें । कस्टमर केयर का नम्बर सम्बन्धित कम्पनी / बैंक की अधिकारिक वैबसाईट से ही देखें ।

किसी भी साईबर शिकायत / सुझाव के लिए–
संपर्क: 0135-2655900
email- ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in
फेसबुक – https://www.facebook.com/cyberthanauttarakhand/

“किसी भी अन्जान फोन नम्बर पर अपनी निजी जानकारी शेयर न करें”

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.in@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *