खाद्यान्न लेकर टीम रैणी रवाना
(विकास गर्ग)
देहरादून । प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के निर्देश पर भाजपा ने जोशीमठ आपदा के चलते 13 फरवरी तक अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में जुटने को कहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सोमवार को हल्द्वानी से सड़क मार्ग से जोशीमठ के रैणी गांव के लिए प्रस्थान किया वह मंगलवार को जोशीमठ के आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर आपदा राहत कार्यों का जायजा लेंगे साथ ही उन्होंने जिलाध्यक्ष चमोली रघुवीर सिंह बिष्ट व क्षेत्रीय विधायक महेंद्र भट्ट से दूरभाष पर वार्ता कर आपदा राहत कार्यों की जानकारी भी ली।
इस दैवीय आपदा में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के साथ प्रदेश महामंन्त्री कुलदीप कुमार , प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान , अजीत नेगी व भाजपा आपदा प्रबन्धन विभाग की टीम भी साथ जाएगी जिसमें भाजपा आपदा प्रबंधन विभाग के प्रदेश सह संयोजक कुंवर जपेंद्र सिंह भी उनके साथ जारहे हैं।
वही एक टीम खाद्यान्न किट लेकर आपदा ग्रस्त क्षेत्र के लिए रवाना हो गयी। टीम सभी पीड़ितों तक पहुचकर उन्हें जरुरी सामान उपलब्ध कराएगी।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.in@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)