भाजपा ही विश्व की एक मात्र पार्टी,जो सत्ता को मानती है सेवा का माध्यम

(इमरान देशभक्त)

हरिद्वार।कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ही विश्व की एक मात्र ऐसी पार्टी है,जो सत्ता को सेवा का माध्यम मानती है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना काउंट में इसे चरितार्थ करके दिखाया है।भाजपा जिला कार्यालय पर जगजीतपुर स्थित जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ ही सेवा को माध्यम मानकर कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सेवा संगठन का जो मंत्र दिया गया उसे उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हृदय से कार्यान्वित किया।इस कोरोना काल में ही संगठन कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक सेवा के कार्य किए तथा विषम परिस्थितियों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन-जन की सेवा कर मंत्र को चरितार्थ करके दिखाया।कार्यसमिति का उद्घाटन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के जंग में मुफ्त टीका करण अभियान चलाकर विश्व के सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश का रिकॉर्ड स्थापित किया है।उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगो को मुफ्त राशन की व्यवस्था की तथा किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतींद्रानंद,मेयर गौरव गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान,भाजपा जिला महामंत्री अजय सैनी व विकास तिवारी,कुलदीप कुमार प्रदेश महामंत्री आदि ने भी भाजपा की रीती-नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया तथा पार्टी की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा,सुरेश राठौर,संजय गुप्ता, आदेश चौहान,कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन,पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन,सुभाष वर्मा,मयंक गुप्ता, प्रदीप चौधरी,सुबोध राकेश, सुशील त्यागी,मानवेंद्र चौधरी चेयरमैन,पवन तोमर,सुशील चौहान,दीपक पांडे मनोज नायक आदि पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *