महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा की प्रतिबद्धता को दोहराती दून पुलिस

महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा की प्रतिबद्धता को दोहराती दून पुलिस

(संवाददाता News Express18)

अलग अलग थाना क्षेत्रों से नाबालिक युवतियों को भगाकर ले जाने वाले 02 अभियुक्त आये दून पुलिस की गिरफ्त में

थाना राजपुर

दिनांक 06-03-2024 को राजपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासरत एक महिला द्वारा थाना राजपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति भगाकर ले गया है, जिसके आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0-62/2024 धारा 365 आईपीसी पंजीकृत कर अपहृता की बरामदगी हेतु टीम गठित की गई।

दौराने विवेचना पुलिस टीम को सर्विलांस व अन्य माध्यमों से नाबालिक युवती को समीर नाम के युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई,  जिस पर तत्काल मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आज दिनाँक 08/03/2024 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त समीर को बाला सुंदरी मंदिर निकट प्रेम नगर से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से अपहर्ता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करते हुए बाद आवश्यक कार्यवाही उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- समीर पुत्र मनीष निवासी न्यू खाल गांव, थाना राजपुर, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष।

पुलिस टीम


1- उ0नि0 संदीप कुमार चौकी प्रभारी कुठाल गेट
2- हे0का0 प्रदीप कुमार
3- म0कां0 प्रीति

2- थाना सेलाकुई

दिनांक 05/03/2024 थाना सेलाकुई पर एक महिला द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री उम्र 15 वर्ष, के साथ विशाल नाम के लड़के द्वारा छेड़छाड़ करने तथा बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भाग ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र लाकर दाखिल किया गया, जिसके आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सँ0 – 33/24 धारा 354/366 A भादवी तथा 7/8 पोक्सो अधिनियम बनाम विशाल पंजीकृत किया गय।

दिनांक 07/03/2024 को उक्त अपराध की पीड़िता स्वयं अपने घर पहुंची तथा अपने परिजनों के साथ थाने पर आई, पीड़िता के माननीय न्यायालय के समक्ष 164 सीआरपीसी के कथन अंकित कराए गए, जिसमें पीड़िता द्वारा अभियुक्त विशाल द्वारा उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने संबंधी कथन अंकित कराए गए हैं, पुलिस द्वारा अभियोग में नामजद अभियुक्त को दिनांक 07/03/2024 को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

नाम पता अभियुक्त

1- विशाल जोशी पुत्र सुरेंद्र जोशी निवासी प्रगति विहार, सेलाकुई, थाना सेलाकुई, उम्र 20 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *