(विकास गर्ग)
देहरादून। उत्तराखंड राजनीति से बड़ी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस सीट से उपचुनाव लड़ेंगें इसको लेकर बना संशय आज खत्म हो गया है। सीएम धामी चंपावत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में इस सीट से विधायक कैलाश गहतौड़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा प्रदेश संगठन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
विधायक कैलाश गहतौड़ी ने सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने की घोषणा की थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार अब इस बारे में विमर्श कर केंद्रीय नेतृत्व को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके साथ ही अब यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री धामी चम्पावत से ही उपचुनाव लड़ेंगे। हालांकि, सीट तभी रिक्त होगी, जब गहतौड़ी विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपेंगे।
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया लेकिन मुख्यमंत्री स्वयं खटीमा से चुनाव हार गए थे। अब चम्पावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतौड़ी ने मुख्यमंत्री धामी के लिए अपनी सीट खाली कर दी है।
24 अप्रैल को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष उत्तराखंड पहुंचेंगे। पार्टी के पदाधिकारियों व मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। जिसमें उपचुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
