राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में कर्नल संजीव दत्ताना, मिलिट्री डेंटल सेंटर देहरादून ने शिष्टाचार भेंट की

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में कर्नल संजीव दत्ताना, मिलिट्री डेंटल सेंटर देहरादून ने शिष्टाचार भेंट की।

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में कर्नल संजीव दत्ताना, मिलिट्री डेंटल सेंटर देहरादून ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कर्नल दत्ताना ने राज्यपाल को 19 से 21 अगस्त तक मिलिट्री डेंटल सेंटर, देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क डेंटल कैंप की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के लिए आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर लाभ उठाया। कर्नल दत्ताना ने बताया कि कैंप अत्यंत सफल रहा और इससे पूर्व सैनिक समुदाय को विशेष रूप से सुविधा मिली।

राज्यपाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंप समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और भविष्य में भी इनका आयोजन होते रहना चाहिए। राज्यपाल ने यह भी कहा कि आगामी समय में एक और निःशुल्क डेंटल कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सिविल नागरिकों को भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *