रुद्रप्रयाग की रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी जी ने भटवाड़ी गांव को गोद लिया है

रुद्रप्रयाग की रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी जी ने भटवाड़ी गांव को गोद लिया है वे यहां पर्यावरण संरक्षण, आजीविका उत्पादन, और हमारी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य करेंगी। यह कदम न केवल गांव के विकास में योगदान देगा बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण पेश करेगा।

बता दें रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र के भटवाडी मे 26 अक्टूबर 1964 को जन्मी हिमानी शिवपुरी पुत्री हरिदत्त भट्ट व शैलेश भट्ट ने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी विशेष पहचान बनाई है इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अपना किरदार बखूबी से निभाते हुए अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी है।

हम हिमानी शिवपुरी जी का इस अद्भुत पहल के लिए दिल से धन्यवाद करते हैं और उनके इस प्रयास में हरसंभव सहयोग का संकल्प लेते हैं। उत्तराखंड सहित पूरे देश को आप पर गर्व है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *