साढ़े चार साल की बच्ची को गलत इरादे से महिला शौचालय में किया बंद,जीआरपी ने भेजा जेल
हरिद्वार। कप्तान अरुणा भारती के कड़े एवं अनुशासन भरे नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार पुलिस को शानदार सफलता हाथ लगी है। रेलवे स्टेशन हरिद्वार के टिकट घर के महिला शौचालय में घुसे एक व्यक्ति द्वारा साढे चार साल की बच्ची को गलत इरादे के साथ महिला शौचालय में बंद कर दिया गया था जिसको जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा जनता के सहयोग से दबोच कर जेल भेज दिया गया है।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रहने वाले वादी श्री xyz जो कुछ दिन पहले अपने घर मध्य प्रदेश से महाकाल उज्जैन खाटू श्याम वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा करने के बाद हरिद्वार ऋषिकेश तीर्थ यात्रा दर्शन करने के पश्चात वापस अपने घर मध्य प्रदेश जा रहे थे जहां देर शाम के समय टिकट घर रेलवे स्टेशन हरिद्वार में अपनी पत्नी व दो बच्चों (साढ़े चार साल व एक साल) के साथ ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे उस दौरान उनकी साढ़े चार वर्ष की मासूम बच्ची द्वारा शौचालय जाने की बात कहने पर वादी (पिता) द्वारा अपनी बेटी को टिकट घर में बने महिला शौचालय भेज कर बाहर कुछ दूरी पर खड़े हो गए थोड़ी देर बाद बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर कुछ लोगों समेत अंदर गए जहां दरवाजे की चटकनी अंदर से बंद थी।
वहां लोगों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर एक बड़ा लड़का जिसके कपड़े अस्त व्यस्त थे जिसने मासूम बच्ची को गलत इरादे के साथ पकड़ा हुआ था तुरंत मासूम बच्ची को लड़के के कब्जे से छुटाया गया एवं बच्ची से मालूमात करने के दौरान भीड़ के बीच मौका पाकर शातिर अभियुक्त भाग गया जिसको काफी मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा जनता के सहयोग से पकड़ा गया एवं थाना जीआरपी हरिद्वार में अभियुक्त के खिलाफ गंभीर धाराओं में मु०अ०स० 10/26 धारा 127(1), 62, 64 बीएनएस एवं 7/8 पोक्सो अधिनियम दर्ज किया गया। त्वरित कार्यवाही करते हुए जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा अभियुक्त यश यादव (19 वर्ष) निवासी गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेजा गया।
मौके पर बुलाई फॉरेंसिक टीम
घटना के बाद मौके पर फ़ॉरेंसिक टीम द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्यों को एकत्रित किया गया। अभियुक्त को मेडिकल हेतु अस्पताल भेजा गया एवं अभियुक्त के पहने कपड़ों को सील सर्व मुहर किया गया।
अभियुक्त घर से भाग कर यात्रा सीजन में गलत करने के इरादे से आया था हरिद्वार
अभियुक्त यश यादव अनपढ़ है और घर में मां-बाप द्वारा काम करवाने पर घर से भाग कर कभी-कहीं तो कभी-कहीं चला जाता है। घुमन्तु पृवत्ति का है एवं साल-दो साल में कभी कभार ही अपने घर जाता है। हरिद्वार में यात्रा सीजन होने के कारण भीड़ अधिक होने पर गलत इरादे के साथ अपने नशे के शौक व अय्याशी के चलते हरिद्वार आया था लेकिन जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
त्वरित खुलासे पर कप्तान द्वारा टीम को शाबाशी
कप्तान अरुणा भारती द्वारा घटना के मात्र 14 घंटों के भीतर शातिर अभियुक्त को जेल भेजे जाने पर पूरी पुलिस टीम को शाबाशी दी गई।
अभियुक्त
यश यादव पुत्र कन्हैया लाल यादव ग्राम सिंगेरा, रसमल्ला थाना मरदाहा जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश
पुलिस टीम
सब इंस्पेक्टर प्रीति कर्णवाल
अपर उप निरीक्षक श्याम दास
हेड कांस्टेबल हरीश पांडे
हेड कांस्टेबल विनेश पंवार
हेड कांस्टेबल राकेश दत्त
कांस्टेबल शमशेर अली
कांस्टेबल खलील
