सूचना सचिव ने किया कुंभ मेला मीडिया सेंटर का निरीक्षण
– मीडिया और सूचना विभाग के बेहतर तालमेल को कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने के दिए निर्देश
– कोविड गाइडलाइन के आधार पर मीडिया सेंटर की व्यवस्था करने को कहा
– पत्रकारों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश
(विकास गर्ग)
देहरादून। सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के सचिव दिलीप जावलकर ने हरिद्वार में कुंभ मेला क्षेत्र में बनाए गए मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सेंटर की साज सज्जा और सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथ समन्वय के लिए सूचना विभाग और पत्रकारों की एक कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई जाए।
हरिद्वार आए सूचना सचिव श्री जावलकर ने बारीकी से मीडिया सेंटर के सभागार, वीआईपी लाउंज, कंप्यूटर कक्ष, ऑफिसर्स रूम, योगा कक्ष, टेंट कॉलोनी आदि का निरीक्षण करते हुए कहा कि मीडिया सेंटर का निर्माण 25 मार्च तक करने के निर्देश दिए गए थे, जो काफी हद तक पूर्ण हो चुका है।
सेंटर का पहुंच मार्ग और आंतरिक सुविधाएं पूर्ण कर ली गई हैं। साउंड सिस्टम के ट्रायल करने को कहा गया है। सचिव सूचना ने कहा कि मीडिया सेंटर में हर समय पत्रकारों के लिए मास्क और सेनेटाइजर की व्यवस्था रहेगी। सेंटर में बैठने और ठहरने में भी कोविड की एसओपी का पालन करवाया जायेगा। कुंभ मेला की कवरेज को आने के लिए पत्रकारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 1 अप्रैल से पहले वह सूचना महानिदेशक के साथ फिर से मीडिया सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश कुमार, कुंभ मेला नोडल अधिकारी मनोज श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.in@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
