किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

रानीपुर। कोतवाली रानीपुर पर वादी द्वारा सूचना दी कि दिनांक 18.10.25 को वह तथा उनकी पत्नी कम्पनी में काम पर गये थे जबकि किराये के कमरे में उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 14 वर्ष अकेली थी। उसी दौरान उसी मकान पर पड़ोस में किराये पर रहने वाले राजकुमार ने उनकी नाबालिग किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ जोर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। सूचना पर तत्काल थाने पर मु0अ0सं0 428/25 धारा 65( 1) BNS व 3/4(2) पोक्सो अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए दिए गए निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए साक्ष्य जुटाते हुए आसपास के लोगों से उसके संबंध में जानकारी ली तथा 24 घण्टो के भीतर आरोपी को कल दिनांक 22.10.2025 को मुखबिर की सूचना पर गैस प्लान्ट स्थित विजन रेजिन्स एण्ड रिसोल प्रा0 लिमिटेड के सामने ग्राउण्ड से अंतर्गत अन्तर्गत धारा 65( 1) BNS व 3/4(2) पोक्सो अधि0 में हिरासत पुलिस लिया।

पूछताछ पर आरोपी द्वारा बताया गया कि वह सिडकुल स्थित C&S कम्पनी में नौकरी करता है। आरोपी को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।

विवरण आरोपी-
राजकुमार पुत्र संतराम निवासी नया गांव थाना शेरपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल किरायेदार गुप्ता जी का मकान रामधाम कालोनी कोतवाली रानीपुर उम्र 20 वर्ष

पुलिस टीम-
1- शान्ति कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2- उ0नि0 पूजा पाण्डेय, कोतवाली रानीपुर
3- का0 अर्जुन रावत, कोतवाली रानीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *