पेट्रोल पंप कर्मचारी पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट

पेट्रोल पंप कर्मचारी पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट

(विकास गर्ग
विकास नगर। दिनांक: 28/29-09-2021 की देर रात्रि लेहमन रोड विकासनगर स्थित पैट्रोल पंप के कर्मियों द्वारा थाना विकासनगर को सूचना दी गयी कि पैट्रोल पम्प के पास एक बाइक सवार युवक पर दो युवकों द्वारा चाकू से हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया है। उक्त सूचना पर थाना विकासनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और घायल युवक को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक युवक की पहचान यूनूस पुत्र जरीफ निवासी: ग्रा0 टिमली, थाना सहसपुर देहरादून उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई। घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा उसके अनवारण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमों का गठन कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये है। टीमों द्वारा अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु सभी संभावित स्थलों पर दबिश दी जा रही है।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *