युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या,मृतक के पिता सीआईएसएफ मे है तैनात

 

 

(संवाददाता NewsExpress18)

देहरादून  । थाना वसंत विहार क्षेत्र अंतर्गत ऋषि विहार में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना आज दिनांक 13/07/2020 की दोपहर को प्राप्त हुई । सूचना पर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो घर पर मौजूद परिजनों द्वारा बताया कि प्रणय कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी ऋषि विहार थाना वसंत विहार देहरादून उम्र 24 वर्ष द्वारा अपने घर के कमरे में पंखे पर चुन्नी के फंदे से फांसी लगा ली थी।

जिसे परिजन नीचे उतारकर निजी वाहन से कोरोनेशन अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया । पूछताछ पर यह ज्ञात हुआ है कि मृतक प्रणय कुमार अपनी B.C.A. की पढ़ाई पूरी करने के बाद वेबसाइट का काम करता था तथा लॉकडाउन के पश्चात घर में ही रह रहा था ।

परिजनों द्वारा यह भी बताया गया कि प्रणय कुमार पब्जी गेम खेलने का शौकीन था जो देर रात तक पब्जी गेम खेलता रहता था तथा देर तक सो कर उठता था । आज दोपहर में प्रणय की माता उसे खाना खाने को कहने के लिए उसके कमरे में गई तो प्रणय फंदे पर झूला हुआ था । मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है । मृतक के पिता अजय कुमार सीआईएसएफ उड़ीसा में एएसआई पद पर तैनात है । मृतक के शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही हैं।आत्महत्या के अन्य कारणो की जांच की जा रही है ।

मृतक का नाम व पता

प्रणय कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी ऋषि विहार, थाना वसंत विहार, देहरादून, उम्र 24 वर्ष ।

 

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.ddn@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *