(इमरान देशभक्त)
रुड़की।नगर निगम द्वारा स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाने हेतु नगर निगम सभागृह में निगम अधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ हुई बैठक में विचार विमर्श किया गया।नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत छः वेंडिंग जोन चिन्हित है,जिसमें से दो वेंडिंग जोन नगर निगम पुल से बीएसएनल कार्यालय तक तथा गणेशपुर से रेलवे स्टेशन तक स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाए जाने हेतु समिति द्वारा सहमति व्यक्त की गई।
स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाए जाने हेतु संबंधित संस्थाओं को स्मार्ट वेडिंग कार्ट प्रस्तुति देने के लिए टाउन वेंडिंग कमेटी बैठक में आमंत्रित किया गया है,जिसमें संबंधित संस्थाओं को आगामी 16 अक्टूबर को कार्ट के नमूने को विशेष उल्लेख के साथ फेरी व्यवासियों को दिखाने हेतु नगर निगम में आमंत्रित किया गया है।मेयर गौरव गोयल,अपर उपजिलाधिकारी विजय कुमार,नगर आयुक्त नूपुर वर्मा तथा सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट व व्यापारी नेता संजय अरोड़ा ने वेंडिंग जोन बनाए जाने पर चर्चा की।
इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता,आशुतोष गोसाई,अंकित कंडारी, संजय संत,विनोद कुमार,संजय,प्रकाश लखेरा, जमशेद अली,अफजाल तथा ब्रांड एंबेसडर अजुंम गौर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)