भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी राष्ट्रीय प्रवक्ता के नैनीताल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
(विकास गर्ग)
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी राष्ट्रीय प्रवक्ता आर० पी० सिंह के दो दिवसीय प्रवास पर पहली बार जिला नैनीताल पहुचने पर हल्द्वानी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आज सुबह लालकुआं विधानसभा के सुल्ताननगरी में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जीवन आर्या जी के आवास में जलपान करने के बाद चुनाव सह प्रभारी आर पी सिंह ने भाजपा कुमाऊँ संभाग कार्यालय, हल्द्वानी में तीन सत्रों में हल्द्वानी विधानसभा, कालाढूंगी विधानसभा और लालकुआं विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक की।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई, बैठक में आरपी सिंह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सुझाव दिए और उनसे सुझाव भी लिए। इस दौरान चुनाव सह प्रभारी आर पी सिंह ने सभी पदाधिकारियों को पूर्ण मनोयोग से 2022 के चुनावो हेतु जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर प्रदेश में एक बार पुनः भाजपा की भारी बहुमत की सरकार बनेगी।
प्रदेश चुनाव सह प्रभारी श्री आरपी सिंह ने पदाधिकारियों को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद रखने, तथा अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर देना है। पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार के जनहित और विकास कार्यो का प्रचार प्रसार करना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, विधायक नवीन दुमका, मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला प्रभारी पुष्कर काला, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र बिष्ट सहित प्रदेश, जिले और मंडलो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
