कोविड वैक्सीनेशन मेला का शुभारंभ,साप्ताहिक लक्की ड्राॅ एवं मेगा लक्की ड्राॅ की भी व्यवस्था
(विकास गर्ग)
देहरादून । जनपद में कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज का कार्य दिसंबर 2021 तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु जिला प्रशासन, चिकित्सा एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा अंबेडकर पार्क घंटाघर से आयोजित कोविड वैक्सीनेशन मेला का शुभारंभ आज स्थानीय विधायक खजान दास, मेयर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा, जिला अधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खंडूरी की उपस्थिति में रिबन काटकर किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक खजान दास ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा जिला प्रशासन, स्मार्ट सिटी लि0 एवं स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण कार्य को पूर्ण करने हेतु टीकाकरण मेलेे को आकर्षक बनाने की अभिनव पहल पर शुभकामनाएं दी तथा जनमानस से टीकाकरण मेला में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम में मेयर नगर निगम सुनील उनियाल गामा ने कहा कि जनपद में कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम डोज शत-प्रतिशत लोगों को लग गयी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को टीकाकरण की प्रथम डोज लगनी बाकी है वह किसी भी वैक्सीनेशन सेन्टर, जम्बों साइट के साथ ही पल्टन बाजार में एवं पेसिफिक माॅल स्थापित वाॅकिंग वैक्सीनेशन सेन्टर पर टीका लगवा सकते हैं उन्होंने जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि जिन लोगों को टीकाकरण की दूसरी डोज लगनी है वह टीकाकरण की दूसरी डोज लगवाएं जिससे जनपद को माह दिसंबर 2021 तक पूर्ण टीकाकरण से आच्छादित किया जा सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी /मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वैक्सीनेशन मेला आयोजित किया जा रहा है तथा त्योहारी सीजन के दृष्टिगत वैक्सीनेशन मेला को आकर्षक बनाने के लिए साप्ताहिक लक्की ड्राॅ एवं मेगा लक्की ड्राॅ की व्यवस्था बनायी गयी है जिससे टीकाकरण की दूसरी डोज लेने वालों को लक्की ड्रॅा के माध्यम से आकर्षक उपहार जीतने का भी मौका है।
उन्होंने कहा कि जनपद में लगभग अभी 07 लाख 11 हजार लोगों को दूसरी डोज लगनी बाकी है उन्होंने सभी लोगों से वैक्सीनेशन लगवाने का अनुरोध किया। उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वयं भी सुरक्षित रहना है तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखना है इसी सोच के साथ टीकाकरण करवाएं तथा जिनको दूसरी डोज लगनी है उनको टीकाकरण के साथ उपहार जीतने का भी सुनहरा अवसर है इसे हाथ से जाने न दें। और प्रशासन के ‘त्यौहार का तभी मजा है, जब दूसरा डोज लगा है उद्द्योष में सभी का सहयोग आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खंडूरी ने कहा कि त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत बाजारों में भीड़-भाड़ बढ़ने की संभावना जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रहती है उन्होंने सभी जनपद वासियों से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का अनुरोध किया ताकि बाजारों में जाम की स्थिति न बने उन्होंने कहा कि बाजारों में नो पाॅंकिंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधीनस्थ अधिकारियों को दिए है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार (आईएएस), अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार उपरेती सहित स्वास्थ्य विभाग एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
