नड्डा ने कौशिक से दूरभाष पर लिया राहत कार्यों का फीड बैक,संगठन के कार्यक्रम 24 तक स्थगित

नड्डा ने कौशिक से दूरभाष पर लिया राहत कार्यों का फीड बैक,संगठन के कार्यक्रम 24 तक स्थगित

(विकास गर्ग)

देहरादून । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्ढा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से फोन कर प्रदेश में बारिश के बाद राहत कार्यों का जायजा लिया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी संगठन के सभी कार्यक्रम आगामी 24 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।

प्रदेश में कोरोना काल में राहत कार्यों के लिए स्थापित कॉल सेंटर पूर्व की भांति कार्य कर रहे है और बूथ स्तर तक जुड़े है। उन्होंने कहा कि कुमायू क्षेत्र में जिलध्यक्ष और संगठन के वरिष्ठ पदधिकारियों से प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशिक ने राहत कार्यों में मदद के लिए दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने तत्काल टीमों का गठन कर प्रभावित स्थलों में पहुँँचने के निर्देश दिए।

वहीं प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राशन किट,कपड़े और जरुरी सामान जरुरतमन्दो को मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन आपदा की घड़ी में पीड़ितों के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर खड़ी है और हर जरुरतमन्द तक मदद के हाथ पहुचेंगे।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *