प्रदेश मुख्यालय में खुलेगा आपदा राहत सहायता केंद्र


कौशिक ने दिए कार्यकर्ताओ को ज़ीरो ग्राउंड पर उतरने के निर्देश

प्रदेश मुख्यालय में खुलेगा आपदा राहत सहायता केंद्र

(विकास गर्ग)

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने प्रदेश में ऐसी दैवीय आपदा ब्यौरा लेते हुए पार्टी कार्यकर्ताओ तत्काल जीरो ग्राउंड पर उतरकर आपदा राहत कार्यों में जुटने के लिए कहा गया है।

प्रदेश महामंत्री संग़ठन श्री अजेय के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आपदा राहत सहायता केंद्र खोलने के निर्देश दिए जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र भंडारी भाजपा आपदा प्रबंधन विभाग के सह -सयोंजक श्री कुंवर जपेंद्र सिंह एवं धन सिंह धामी को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई है।


प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देशानुसार भाजपा के सभी कार्यक्रमों को अग्रिम आदेशो तक स्थगित करते हुए सभी सांसदों , विधायकों , पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को ग्राउंड जीरो पर जाकर आपदा राहत कार्यों में जुटने के लिए कहा गया है। श्री चौहान ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी तत्काल आपदा ग्रस्त क्षेत्र में आपदा प्रभावित परिवारों के मध्य में जाकर राशन कीट सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएगी।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री संग़ठन श्री अजेय जी प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार की हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी के सभी कार्यक्रम अग्रिम आदेशो तक स्थगित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आपदा राहत कार्यों में जुटने के लिए कहा गया है। पार्टी द्वारा आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम के निम्न नंबर जारी किए गए है।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *