धनतेरस एवं दीपावली त्योहारों के दृष्टिगत देहरादून शहर क्षेत्रान्तर्गत यातायात प्लान

धनतेरस एवं दीपावली त्योहारों के दृष्टिगत देहरादून शहर क्षेत्रान्तर्गत यातायात प्लान

(विकास गर्ग)

देहरादून। एसपी ट्रैफिक स्वप्न किशोर सिंह ने बताया देहरादून की संभ्रान्त जनता ( वाहन स्वामी / चालक / पैदल यात्रियों ) से अनुरोध है कि आगामी त्योहारों / स्मार्ट सिटी द्वारा गतिमान कार्यों के दृष्टिगत अपने गन्तव्य स्थान तक पहुँचने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिये व्यस्त मार्गों के प्रयोग से बचते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें । साथ ही यह भी अपेक्षा की जाती है कि निजी वाहनों के प्रयोग से बचते हुए व्यवसायिक वाहनों का प्रयोग करें । यथासम्भव चौपहिया वाहनों के प्रयोग से बचते हुए दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें, साथ ही अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क करें ।

पार्किंग स्थल

सुभाष रोड से आने वाले वाहनों के लिये पार्किंग

  1. सेन्ट जोसेफ स्कूल, सुभाष रोड पर वन- साईड एन्गुलर पार्किंग ।

राजपुर रोड से आने वाले वाहनों के लिये पार्किंग

  1. एम0डी0डी0ए0 पार्किंग, घण्टाघर ।
  2. हिमालयन आर्म्स से दून चौक के मध्य बायीं ओर पार्किंग ।
  3. दर्शनलाल चौक से लैन्सडाउन चौक के बांयी ओर पार्किंग ।
  4. हिमालयन आर्म्स से तहसील चौक के बांयी ओर पार्किंग
    ( दीनदयाल पार्क के सामने) ।
  5. घण्टाघर के बांयी ओर ( पटेल पार्क के सामने ) पार्किंग ।
  6. गाँधी पार्क के सामने पार्किंग ।
  7. बफेट से आगे पार्किंग ।
  8. एस्लेहॉल मार्केट पार्किंग ।
  9. राधा मोहन मन्दिर से बीकानेर तक वन-साईड
    पार्किंग ।

धर्मपुर क्षेत्र के वाहनों के लिये पार्किंग

  1. रेसकोर्स रोड वन साईड पार्किंग ।
  2. बन्नू स्कूल ।

चकराता रोड से आने वाले वाहनों के लिये पार्किंग

  1. जनपथ मार्केट, बिन्दाल ।

सहारनपुर रोड, प्रिन्स चौक, गांधी रोड से आने वाले वाहनों के लिये पार्किंग

  1. नगर निगम कार्यालय पार्किंग ।
  2. राजीव गांधी शापिंग कॉम्पलेक्स पार्किंग ।
  3. पुराना बस अड्डा पार्किंग ।
  4. यातायात कार्यालय के सामने पार्किंग ।

डायवर्जन प्वाईंट

यातायात का दबाव अत्यधिक होने की स्थिति में निम्नलिखित स्थानों से यातायात डायवर्ट किया जायेगा –

पल्टन बाजार, धामावाला बाजार, मच्छी बाजार, पीपलमण्डी स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों के लिये पूर्ण रूप से जीरो जोन रहेगा । केवल पैदल यात्री ही प्रवेश कर सकेंगे ।

सर्वे चौक पर यातायात का दबाव अधिक होने पर रायपुर से आने वाले यातायात को कर्जन रोड तिराहा से म्यूनिसिपल रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।

घण्टाघर पर यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति में राजपुर रोड की ओर से आने वाले यातायात को ओरिएन्ट चौक से कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं दर्शनलाल से घण्टाघर की ओर आने वाले यातायात को लैन्सडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।

धर्मपुर चौक पर यातायात के दबाव की स्थिति में माता मंदिर रोड से आने वाले यातायात को रेसकोर्स की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।

बैरियर प्वाईंट

  1. राजा रोड ।
  2. दर्शनी गेट सहारनपुर चौक के सामने ।
  3. सहारनपुर चौक कांवली की ओर ।
  4. तहसील चौक से अन्दर तहसील के पास ।
  5. मच्छी बाजार काली मन्दिर के पास ।
  6. पीपलमण्डी ।
  7. धामावाला मस्जिद ।
  8. बुद्धा चौक ।
  9. दर्शनलाल चौक ।
  10. घण्टाघर ।
  11. ओरिएण्ट चौक ।
  12. सर्वे चौक ।

धनतेरस / दीपावली त्योहार के दृष्टिगत विक्रमों का रूट निम्नवत रहेगा
( यातायात का दबाव होने की स्थिति में )

•राजपुर रोड से ओरिएन्ट चौक तक आने वाले 01 नम्बर विक्रम वाहनों को ओरिएन्ट चौक की ओर न भेजते हुए ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे से सुभाष रोड, बेनी बाजार होते हुए वापस राजपुर की ओर भेजे जायेंगे ।

•रायपुर रोड से दर्शनलाल चौक तक आने वाले 02 नम्बर विक्रम वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर न भेजते हुए सर्वे चौक से वापस रायपुर की ओर भेजे जायेंगे ।

03 नम्बर विक्रम वाहन रिचीरिच तिराहे से आई0जी0 कट, दून चौक, एम0के0पी0 चौक से होते हुये वापस रिस्पना की ओर भेजे जायेंगे ।

05, 08 नम्बर विक्रम वाहन रेलवे गेट तक आ सकेंगे एवं यहीं से वापस जायेंगे ।

06 , 07 व 09 नम्बर विक्रम वाहन बिन्दाल पुल तक आ सकेंगे एवं यहीं से वापस जायेंगे ।

नोट –
1. यातायात के सामान्य रहने की स्थिति में विक्रम अपने निर्धारित गन्तव्य स्थलों तक जायेंगे ।

  1. आवश्यक सेवाओं से सम्बन्धित वाहनों को रोका / डायवर्ट नहीं किया जायेगा ।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *