नगर निगम की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य, गौरव गोयल ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण

(संवाददाता NewsExpress18)

रुड़की।सलेमपुर स्थित नगर निगम की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य को लेकर मेयर गौरव गोयल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नगर निगम की सीमा विस्तार कर अनेक ग्राम सभाओं को निगम में शामिल किया गया था।नगर निगम की पहली बोर्ड की हुई बैठक में नगर निगम की सभी भूमि संपत्तियों की चारदीवारी अथवा तारबाड़ का कार्य बोर्ड प्रस्ताव संख्या-58 विगत बीस फरवरी 2020 को पास कराया गया था।

उन्होंने कहा कि सलेमपुर ग्राम सभा की यह भूमि अब नगर निगम की संपत्ति है तथा इस पर जो अवैध रूप से कब्जा किया गया है,उसकी जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली।उन्होंने इसका संज्ञान लेते हुए स्थानीय वासियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि जिसके द्वारा भी ये अवैध कब्जा किए जाने का प्रयास किया गया है,उसके खिलाफ उचित कारण कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी योगेश धीमान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *