एसओजी देहात एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, एक दर्जन से भी अधिक अवैध शराब की पेटी बरामद
(विकास गर्ग)
ऋषिकेश। एसओजी देहात व कोतवाली ऋषिकेश की संयुक्त टीम द्वारा, अवैध शराब की बिक्री एवं रोकथाम के दृष्टिगत, चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में 15 पेटी अलग अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस उप- महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा, जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर रोकथाम लगाने के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।
उपरोक्त आदेश के पालनार्थ पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय* द्वारा भी अपने समस्त अधीनस्थों को उक्त विषय में निम्नलिखित दिशा निर्देश के साथ टीम गठित की गई है।
1-अवैध शराब की बिक्री करने वाले स्थानों व व्यक्तियों की सूची बनाकर लगातार छापेमारी करना।
2- शराब की तस्करी करने वाले व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग करना।
3- पुराने शराब तस्करों के विषय में जानकारी हासिल कर, मुखबिर तंत्र सक्रिय करना।
4- नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए उनको गिरफ्तार करना।
उच्च अधिकारी गणों से प्राप्त दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए आज दिनांक 11 दिसंबर 2021 की प्रातः एसओजी देहात ऋषिकेश के प्रभारी द्वारा अपने हमराह कर्मचारी गणों की सहायता से चेकिंग के दौरान न्यू फ्लाईओवर निकट नटराज चौक के पास एक सफेद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को रोककर चेक किया तो उसमें 15 पेटी अलग अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, व एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
नाम पता अभियुक्त
अभिलाष कुमार पुत्र राजेंद्र लाल निवासी मेन बाजार रुद्रप्रयाग जनपद रुद्रप्रयाग
हाल निवासी-
किराएदार ऑफिसर्स कॉलोनी, धोबी घाट निकट धर्मपुर चौक जनपद देहरादून
बरामदगी विवरण
कुल 15 पेटी अंग्रेजी शराब
1- 07 पेटी ऑफिसर चॉइस
2- 03 पेटी मैकडॉवल पव्वे
3- 02 पेटी मैकडॉवेल हाफ
4- 03 पेटी रॉयल स्टैग पव्वे
5- स्विफ्ट डिजायर गाड़ी नंबर UK07- TA-5190
पूछताछ विवरण
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मध-निषेध क्षेत्र होने के कारण तथा लगातार यात्रियों के आवागमन के कारण यहां पर शराब दुगने तिगुने दामों में बिक जाती है। जिस कारण मैं देहरादून से शराब लेकर यहां बेचने के लिए आ रहा था।अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
–
