नगर निगम में तीन दिन से धरना दे रहे होर्डिंग व्यापारियों की समस्या को मेयर ने लिया गंभीरता से

(इमरान देशभक्त)

रुड़की।नगर निगम में तीन दिन से धरना दे रहे होर्डिंग व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मेयर गौरव गोयल ने उन्हें आश्वस्त किया कि कल जो निविदाऐं निकाली गई है,उसकी फ्रीबिट मीटिंग आगामी 27 दिसंबर को रखी गई है,जिसमें निविदा की शर्तें बेहद सरल कराई जाएंगी।

जिससे अधिक से अधिक व्यापारी उस में प्रतिभाग कर सकेंगे,साथ ही मेयर गौरव गोयल ने बताया है कि अधिकारियों से जानकारी मिली है कि पिछले वर्ष अक्टूबर में पोल पर लगने वाले छोटे होर्डिंग की समय सीमा समाप्त हो गई थी एवं पिछले वर्ष अब तक बिना रसीद काटे नगर निगम क्षेत्र में सभी कामों पर होर्डिंग लगाए जा रहे हैं,जो कि बहुत बड़ी वित्तीय अनियमितता है।

प्रत्यक्ष रूप से नगर निगम के अधिकारियों द्वारा इस कंपनी को लाभ दिया जा रहा है,जिससे नगर निगम को बहुत बड़ी राजस्व की हानि हो रही है।मेयर ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया है कि तत्काल इस ओर ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *