टिहरी विस्थापित जनकल्याण समिति ने किया ध्वजारोहाण
टिहरी विस्थापित कॉलोनी के श्रीदेव सुमन पार्क में टिहरी विस्थापित जनकल्याण समिति ने गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया । अध्यक्ष रितेश गौड़ ने झंडारोहण कर सभी साथियों और क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। अन्य वक्ता प्रमोद डोभाल ने बताया कि 26 जनवरी 1950 को भीमराव अम्बेडकर जी के द्वारा बनाय गए संविधान को अंगिकृत किया था, उसके बाद से ही सभी देशवासी संविधान में लिखे कानून और अधिकार को मानते हैं
यही कारण है भारत देश निरंतर तरक्की कर रहा है।
इस दौरान सभी उपस्थित लोग पंकज दत्त शर्मा उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रहलाद, गजेन्द्र सिंह हरिओम शर्मा संदीप धीमान,आर पी यादव, राजेश अजवानी,राजेन्द्र गुप्ता, एस पी बोठियाल सुमित,वान्या, ने राष्ट्रीय गान गाया और तेज आवाज में भारत माता की जय कहा. जब वहाँ उपस्थित लोगों से पत्रकार ने समिति के बारे में पूछा तो लोगों ने कहा समिति यह पर्व हर वर्ष मनाती और टिहरी के सभी नागरिकों को हर तरह का सहयोग करने के लिए तत्पर रहती है।
