(विकास गर्ग)
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में जीत के लिए प्रत्याशी वो सब कुछ कर रहे हैं जिससे उनके मतदाता प्रभावित हों। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टियों ने नामांकन करने के बाद प्रत्याशियों ने अपने प्रचार के लिए डोर-टू-डोर अभियान शुरू कर दिया है। इस बार प्रत्याशी जनता को लुभाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपने-अपने अंदाज में जनता के बीच पहुंच रहे हैं। चुनाव का प्रचार प्रसार करने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हो या हरीश रावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए तो वही हरीश रावत कबड्डी खेलते नजर आए। दोनों ही बीजेपी कांग्रेस के नेताओं ने एक एक हाथ खेल की तरफ बढ़ा दिया है। अब देखना यह होगा कि आखिर किसके सर ताज सजेगा तब तक कीजिए इंतजार।
दरअसल, कांग्रेस-भाजपा या अन्य किसी भी दल की पार्टी अपने बड़े नेताओं के कार्यक्रमों को लेकर उत्तराखंड में कसरत कर रही है। चुनाव मैदान में उम्मीदवार उतारने के बाद अब सियासी दलों की ओर से चुनावी वायदों की बयार बहने लगी है। वहीं उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक रखी है। दरअसल पिछले वर्ष जुलाई में उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने के केवल छह महीने बाद पुष्कर सिंह धामी के सामने सत्ता में वापसी के लिए ‘करो या मरो’ का युद्ध कांग्रेस लड़ रही है। वहीं, धामी के सामने कांग्रेस की अगुवाई कर रहे हरीश रावत जैसे महारथी के खिलाफ भाजपा का सफल नेतृत्व करते हुए फिर से सरकार बनाने की चुनौती है।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)