समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले : अभिनव कुमार

समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले : अभिनव कुमार

(विकास गर्ग)
देहरादून। विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में सूचना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिये कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाया जाए। सीमान्त जनपदों के लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाए। समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले, सरकार की इस मंशा को पूरा करने के लिए प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के अलावा अन्य माध्यमों से भी लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाए।

विशेष प्रमुख सचिव सूचना ने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं राज्य के विकास के लिए हुए महत्वपूर्ण कार्यों की विभिन्न विभागों से सूचना मांगी जाए, ताकि इनकी आमजन को जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि समय के साथ कार्यों में आधुनिक तकनीक का प्रयोग अधिक हो रहा है। सूचनाओं के आदान-प्रदान में आधुनिक तकनीक एवं बेहतर लोक सम्पर्क के लिए जिला सूचना अधिकारियों एवं सूचना अधिकारियों के विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। सरकार की योजनाओं के व्यापक-प्रचार प्रसार के लिए सभी विभागों के समन्वय बनाये रखें।

विशेष प्रमुख सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सरकार द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं का भी व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। विभिन्न विभागों द्वारा चारधाम यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की दी जा रही सुविधाओं के बारे में विभिन्न प्रचार माध्यमों से जानकारी दी जाए।

महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि विभाग द्वारा सरकार की योजनाओं एवं राज्य के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रमुख योजनाओं का आम जन को लाभ मिले, इसके लिए लघु फिल्में भी बनाई गई हैं।

बैठक में संयुक्त निदेशक सूचना आशिष त्रिपाठी, के. एस. चौहान, उप निदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव एवं रवि बिजारनियां उपस्थित थे।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *