उत्तराखंड चार धाम यात्रा में सवा अठ्ठारह लाख तीर्थयात्री पहुंचे
(विकास गर्ग)
देहरादून । चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है आज तक सवा अठारह लाख तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन हेतु पहुंच गये है। चारों धामों में यात्रा सुचारू है तथा मौसम सामान्य है। बदरीनाथ एवं केदारनाथ में हल्की बारिश है। गंगोत्री सहित चारों धामों में मां गंगा का अवतरण पर्व गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया तथा पूजा अर्चना की।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से आज तक 618312 तीर्थयात्री धाम पहुंच गये। श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से आज तक 598590 तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच गये।
इसमें हेलीकॉप्टर से पहुंचे 61273 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।
श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से आज तक 333909 तथा श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से आज तक 250398 तीर्थयात्री यमुनोत्री पहुंच गये है।अभी तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग-1216902 है ।
श्री गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 584307 रही। आज तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 1801209( अठारह एक हजार दो सौ नौ ) है। बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक श्री बदरीनाथ 9362, केदारनाथ 12578 यमुनोत्री 6238 तथा गंगोत्री 9049 तीर्थ यात्री पहुंचे। कपाट खुलने की तिथि 22 मई से अभी तक श्री गुरूद्वारा हेमकुंट साहिब एवं लोकपाल तीर्थ पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 63124 रही है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम तीर्थयात्रियों के आंकड़े श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति/ पुलिस- प्रशासन/ आपदा प्रबंधन / चारधाम यात्रा प्रशासन / गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के सहयोग से लोकसूचनार्थ तथा मीडिया की तरफ से चारधाम यात्रा संबंधित आंकड़ों की जानकारी पहुंचाने के मद्देनजर जारी किये गये है।
इस संबंध में मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी के अनुसार पर्यटन- धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज जी के निर्देश गोपेश्वर/ रूद्रप्रयाग चारधाम यात्रा समीक्षा बैठक दिनांक 21-22 मई के क्रम में चारधाम यात्रियों के आंकड़े विभिन्न सरकारी एजेंसियों के समन्वय से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा लोकसूचनार्थ जारी किये जा रहे है।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
