उत्तराखंड विधानसभा का सत्र प्रारंभ होने से पहले डीजीपी ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात
(विकास गर्ग)
देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा का सत्र प्रारंभ होने से पहले डीजीपी अशोक कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से यमुना कॉलोनी स्थित उनके आवास पर भेंट की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सत्र को लेकर शांति एवं कानून व्यवस्था को दुरस्त रखने के निर्देश डीजीपी को दिए|
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शहर में सत्र के कारण रूट डायवर्ट प्लान की जानकारी भी डीजीपी से ली| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आम जनमानस को यातायात एवं आवागमन करने में कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ख्याल रखा जाए|
इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था एवं विधानसभा सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए संवेदनशील अधिकारियों एवं कर्मियों को ड्यूटी पर रखने की बात कही| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा परिसर में प्रवेश करने वाले सभी विधायकों के प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाए साथ ही मीडिया कर्मियों एवं आगंतुकों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए परिसर के प्रवेश द्वार पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएं|
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
