प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकार संगठनों के साथ बैठक आहूत कर सर्व समिति से निर्णय लिया जाए : डीएम

प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकार संगठनों के साथ बैठक आहूत कर सर्व समिति से निर्णय लिया जाए : डीएम

(विकास गर्ग)
देहरादून । जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में उत्तरांचल प्रेस क्लब निर्माण के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रेस क्लब के भवन निर्माण एवं अन्य पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने मौके पर भूमि की स्थिति के संबंध में चर्चा की गई, जिसमें अवगत कराया गया कि वर्तमान में जहां प्रेस क्लब संचालित हो रहा है वह भूमि नगर निगम के स्वामित्व में है तथा प्रेस क्लब को किराये पर दी गई है। उन्होंने भूमि के हस्तान्तरण के संबंध में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकार संगठनों के साथ बैठक आहूत करते हुए सर्व
समिति से निर्णय लिया जाए। उन्होनंे जिला प्रशासन की ओर से उप जिलाधिकारी सदर तथा नगर निगम की ओर से सक्षम अधिकारी को बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यदायी संस्था लोनिवि के अघिकारियों से प्रेस क्लब के भवन निर्माण के संबंध में एमडीडीए एवं फायर विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से मौका मुआवना करने के निर्देश दिए ताकि भवन निर्माण के संबंध में कोई तकनीकि दिक्कत ना रहें।

प्रेस क्लब के सम्बन्ध में डीएम के निर्देश का स्वागत डीएम

इस संबंध में राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन (रजि0) के प्रदेश महामंत्री विकास गर्ग ने जिलाधिकारी डा राजेश कुमार जी ने प्रेस क्लब के संदर्भ में जो निर्देशित किया गया है वह स्वागत करने योग्य है।

बैठक में उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, संयुक्त निदेशक सूचना के.एस चैहान, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि राजेश कुमार, कर अधीक्षक नगर निगम विनेय प्रताप सिंह, सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद नेगी सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *