पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल बने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष

(विकास गर्ग)

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा की एक लिस्ट जारी कर दी जिसमें प्रदेश के कई भाजपा कार्यकर्ताओं का कद बढ़ा है तो भी कई पदाधिकारियों को मिला सम्मान।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा

पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कयास लगाए जा रही थी शीघ्र ही प्रदेश के पदाधिकारियों की एक लिस्ट जारी हो जाएगी। दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज यह लिस्ट जारी कर दी।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की टीम में युवाओं के साथ-साथ अनुभवी लोगों को भी मौका दिया गया है। भाजपा की तरफ से जारी हुई लिस्ट में 30 से अधिक लोगों को जगह दी गई है। जारी लिस्ट के मुताबिक, भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत को बनाया गया है। जबकि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल को बनाया गया है।

इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर को बनाया गया है। जबकि भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी को बनाया गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य को बनाया गया है। इसके अलावा इंतजार हुसैन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल बलवन्त सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, कल्पना सैनी, नीरू गर्ग, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट,।प्रदेश महामंत्रीः खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, आदित्य कोठारी। प्रदेश मंत्री मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक, विकास शर्मा। प्रदेश कोषाध्यक्षः पुनीत मित्तल, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानन्द जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी पुष्कर सिंह काला, ऋषि कंडवाल, प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही, रमेश गडि़या को बनाया गया है।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *