होमगार्ड इश्वरी ने दिव्यांग को पीठ पर बिठाकर कराए श्री बद्रीनाथ के दर्शन

होमगार्ड इश्वरी ने दिव्यांग को पीठ पर बिठाकर कराए श्री बद्रीनाथ के दर्शन

(विकास गर्ग)
बद्रीनाथ। श्री बद्रीनाथ धाम में तैनात होमगार्ड ईश्वरी, जनपद चमोली के द्वारा कानपुर, उत्तरप्रदेश से श्री बद्रीनाथ धाम जी के दर्शन हेतु आये श्री पप्पू , जो की दोनों पैरों से चलने में असमर्थ थे और हाथो के सहारे चलकर दर्शन के लिए जा रहे थे, को श्री बद्रीनाथ धाम में ड्यूटी पर नियुक्त होमगार्ड इश्वरी ने जब देखा तो उक्त होमगार्ड के द्वारा उन्हे अपनी पीठ पर उठाकर बद्रीनाथ धाम के दर्शन कराये।

दर्शन के पश्चात पप्पू ने भावुक होकर दोनो हाथ जोड़कर होमगार्ड ईश्वरी जनपद चमोली का धन्यवाद किया। होमगार्ड ईश्वरी जनपद चमोली की कर्मठता एंव निस्वार्थ व्यवहार के लिये कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स श्री केवल खुराना (आई.पी.एस.) द्वारा होमगार्ड ईश्वरी जनपद चमोली को कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स डिस्क (CG HG DISC) एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किये जाने हेतु घोषणा की गयी है। उक्त डिस्क एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस 06 दिसम्बर 2022 को प्रदान किया जायेगा।

होमगार्ड ईश्वरी जनपद चमोली के द्वारा किया गया उक्त कर्मठता एंव निस्वार्थ व्यवहार का कार्य सभी होमगार्ड्स के लिए प्रेरणादायक एंव होमगार्ड्स विभाग के लिए गौरान्वित कार्य है।

चारधाम के दर्शन हेतु आने वाले बुजुर्गो, अपंग एंव असहाय लोगो की मदद करने के लिए होमगार्ड्स को प्रोत्साहित किया जा रहा हैं।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *