महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने सूचना विभाग मे नए सिरे से किया कार्य वितरण
(विकास गर्ग)
देहरादून। महानिदेशक वंशीधर तिवारी जी ने सूचना विभाग मे नए सिरे से किया गया कार्य वितरण
देहरादून- महानिदेशक सूचना विभाग वंशीधर तिवारी के द्वारा आज तीन जनवरी को सूचना निदेशालय मे अधिकारियों के मध्य कार्य का नए सिरे से प्रभार वितरण किया गया। जिसका विवरण निम्नानुसार है।
आशीष त्रिपाठी,अपर निदेशक अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी को कार्यालयाध्यक्ष का समस्त कार्य सौपा गया है।
के एस चौहान, संयुक्त निदेशक :- संयुक्त निदेशक के एस चौहान को प्रमुख रूप से इलैक्ट्रोनिक मीडिया के विज्ञापन, सूचीबद्धता,निरीक्षा से सम्बंधित कार्य, मुख्यमंत्री के नई दिल्ली भ्रमण के दौरान मीडिया समन्वय आदि के साथ साथ सूचना अधिकार के तहत अपीलीय अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
डा नितिन उपाध्याय, संयुक्त निदेशक :- संयुक्त निदेशक डा नितिन उपाध्याय को प्रमुख रूप से राजभवन सूचना परिसर का दायित्व, होर्डिंग व आउटडोर मीडिया से सम्बंधित कार्य, फिल्म निर्माण से संबंधित कार्य, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद् से सम्बंधित कार्य सौपा गया है।
मनोज श्रीवास्तव, उपनिदेशक :- उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव को प्रमुख रूप से विधानसभा मीडिया सेंटर का प्रभार, प्रकाशन शाखा, व्यवस्था शाखा एवं इवेन्टमैनेजमेंट से सम्बंधित कार्य सौपा गया है।
रवि विजानिया उपनिदेशक :- उपनिदेशक रवि विजानिया को प्रमुख रूप से सचिवालय स्थित मीडिया सेन्टर, मुख्यमंत्री प्रचार यूनिट, सोशल मीडिया की सूचीबद्धता, विज्ञापन आदि कार्य, प्रिंट मीडिया की सूचीबद्धता व वर्गीकृत एव सजावटी विज्ञापन आदि का कार्य सौपा गया है।
श्रीमती अर्चना, सहायक निदेशक को मुख्यालय के आहरण वितरण अधिकारी का कार्य, निरीक्षा शाखा से सम्बंधित कार्य सौपा गया है।
ललिता प्रसाद भट्ट सहायक निदेशक को लोक सूचना अधिकारी का कार्य सौपा गया है।
पान सिंह बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को प्रिंट मीडिया से सम्बंधित समस्त पत्रावलियों के परीक्षण कर उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत करने का कार्य सौपा गया है।
चन्द्र सिंह तोमर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को इलैक्ट्रोनिक मीडिया व फिल्म विकास परिषद् से सम्बंधित समस्त पत्रावलियों का परीक्षण कर उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत करने का कार्य सौपा गया है।
भुवन चंद्र जोशी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को फिल्म निर्माण, आउटडोर मीडिया से सम्बंधित समस्त पत्रावलियों का परीक्षण कर उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत करने का कार्य सौपा गया है।
सुरेन्द्र सिंह बिष्ट मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को निरीक्षा शाखा,प्रकाशन शाखा, निकासी शाखा से सम्बंधित समस्त पत्रावलियों का परीक्षण कर उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत करने का कार्य सौपा गया है।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
